थक जाओ गर पथरीले रास्तों पे चलते हुए
कभी सोच न लेना की वहां तनहा हो तुम
मूँद कर पलकों को अपनी जो तुम देखोगे
अपने साथ ही सदा मुझ को पाओगे तुम
हर वक्त बुरा कट जात है, यकीन करना
आँखों मैं कभी तुम अश्क न भर लेना
धुंध बढ़ जाए, मुस्कराहट खोने लगे
अपनी दुआओं मैं मुझ को पाओगे तुम
इश्क नाम तो नहीं है मिलन का, दीदार का
दिल से दिल का मिल जाना है नाम-ऐ-मोहब्बत
जो याद आ जाए मेरी, न समझना की दूर हूँ
अपने सीने मैं धड़कता मुझ को पाओगे तुम
वक्त की गर्मी जो झुलसाने लगे वुजूद
मेरी चाहत की नमी को महसूस करना
जो सर्द हवां ज़माने की आने लगें पास
मेरी वफाओं की गर्मी को महसूस करना
मैं तुमसे जुदा तो नहीं हूँ मेरे हमदम
अपने साथ ही सदा मुझ को पाओगे तुम !!
Friday, April 16, 2010
बस एक झिझक यही है हाल-ऐ-दिल सुनाने में
बस एक झिझक यही है हाल-ऐ-दिल सुनाने में,
के तेरा जिक्र भी आ जाएगा इस फ़साने में !
बरस पड़ी थी जो रुख से नकाब उठाने में,
वो चांदनी है, अभी तक मेरे गरीब-खाने में !
इसी में इश्क की किस्मत बदल भी सकती थे,
जो वक़्त बीत गया मुझको आजमाने में !
ये कह के टूट गया साख-ऐ-गुल से आखरी फूल,
अब और देर है कितनी बहार आने में !
के तेरा जिक्र भी आ जाएगा इस फ़साने में !
बरस पड़ी थी जो रुख से नकाब उठाने में,
वो चांदनी है, अभी तक मेरे गरीब-खाने में !
इसी में इश्क की किस्मत बदल भी सकती थे,
जो वक़्त बीत गया मुझको आजमाने में !
ये कह के टूट गया साख-ऐ-गुल से आखरी फूल,
अब और देर है कितनी बहार आने में !
प्यार करने के लीये तो ये जिंदगी इतनी छोटी पड जाती है
प्यार करने के लीये तो ये जिंदगी इतनी छोटी पड जाती है ,
पता नहि लोग नफ़रत के लिये कैसे टाइम निकाल लेते है ,
पता नहि लोग नफ़रत के लिये कैसे टाइम निकाल लेते है ,
उड़ गया रंग, खुशबु हवा हो गयी
उड़ गया रंग, खुशबु हवा हो गयी
जिन्दगी देखिये क्या से क्या हो गयी
दिल से रुखसत हुई जब ख़ुशी यूँ लगा
बाप के घर से बेटी बिदा हो गयी
दूर तक तीरगी, तीरगी, तीरगी
जिन्दगी एक अंधी गुफा हो गयी
उसकी आँखों ने छलकाए आंसू मेरे
उसकी सूरत मेरा आईना हो गयी
रास आयी नही मुझको आसानियाँ
मेरी मुस्किल मेरा हौंसला हो गयी
एक शय नाम जिसका था इंसानियत
देखते-देखते लापता हो गयी
जिन्दगी देखिये क्या से क्या हो गयी
दिल से रुखसत हुई जब ख़ुशी यूँ लगा
बाप के घर से बेटी बिदा हो गयी
दूर तक तीरगी, तीरगी, तीरगी
जिन्दगी एक अंधी गुफा हो गयी
उसकी आँखों ने छलकाए आंसू मेरे
उसकी सूरत मेरा आईना हो गयी
रास आयी नही मुझको आसानियाँ
मेरी मुस्किल मेरा हौंसला हो गयी
एक शय नाम जिसका था इंसानियत
देखते-देखते लापता हो गयी
काफिले का अब भटकना ही मुकद्दर हो गया
काफिले का अब भटकना ही मुकद्दर हो गया
रास्तों से जो नहीं वाकिफ वो रहबर हो गया
कल जमीं पर था अब उसका आसमां घर हो गया
देखते ही देखते कतरा समंदर हो गया
पत्थरों को छूके जिन्दा करने वाला आदमी
जिन्दगी को जीते-जीते खुद ही पत्थर हो गया
बात करता है मेरी आँखों में आँखें डाल कर
मेरा बेटा कद में अब मेरे बराबर हो गया
जिन्दगी तो एक मुसलसल जंग है इस जंग में
कोई पोरस हो गया कोई सिकंदर हो गया
प्यार से यारों ने भेजा था जो गुलदस्ता मुझे
मेरे छूते ही न जाने कैसे खंजर हो गया
अब न कोई चौंकता है और न रुकता है कोई
शहर में अब हादसा इक आम मंजर हो गया
रास्तों से जो नहीं वाकिफ वो रहबर हो गया
कल जमीं पर था अब उसका आसमां घर हो गया
देखते ही देखते कतरा समंदर हो गया
पत्थरों को छूके जिन्दा करने वाला आदमी
जिन्दगी को जीते-जीते खुद ही पत्थर हो गया
बात करता है मेरी आँखों में आँखें डाल कर
मेरा बेटा कद में अब मेरे बराबर हो गया
जिन्दगी तो एक मुसलसल जंग है इस जंग में
कोई पोरस हो गया कोई सिकंदर हो गया
प्यार से यारों ने भेजा था जो गुलदस्ता मुझे
मेरे छूते ही न जाने कैसे खंजर हो गया
अब न कोई चौंकता है और न रुकता है कोई
शहर में अब हादसा इक आम मंजर हो गया
पानी बदलो जरा हवा बदलो
पानी बदलो जरा हवा बदलो
जिंदगानी की ये फिजा बदलो
कह रही है ये दूर से मंजिल
काफिले वालो रहनुमा बदलो
तुम को जीना है इस जहाँ में अगर
अपने जीने का फलसफा बदलो
आंधियाँ तो बदलने वाली नहीं
तुम ही बुझता हुआ दिया बदलो
मुस्कराहट मिला के थोड़ी सी
अपने अश्कों का जायका बदलो
दाग अपने न जब नजर आये
जल्द से जल्द आईना बदलो
सारी दुनिया बदल गयी कितनी
तुम भी यार अब जरा बदलो
जिंदगानी की ये फिजा बदलो
कह रही है ये दूर से मंजिल
काफिले वालो रहनुमा बदलो
तुम को जीना है इस जहाँ में अगर
अपने जीने का फलसफा बदलो
आंधियाँ तो बदलने वाली नहीं
तुम ही बुझता हुआ दिया बदलो
मुस्कराहट मिला के थोड़ी सी
अपने अश्कों का जायका बदलो
दाग अपने न जब नजर आये
जल्द से जल्द आईना बदलो
सारी दुनिया बदल गयी कितनी
तुम भी यार अब जरा बदलो
Friday, April 2, 2010
Tuesday, March 16, 2010
BABA BANEGE NETA
baba ki mansa bakhoobi nek aur niyat saaf ho sakti hain. lekin rajniti ke galiyare mein jahan satta lo loop log kursi ke liye apne sage tak ko kurban kar dete us par ankus karna sayad ek sanyasi ke liye bahoot hi doobhar kam hoga. wo bhle hi kapalbhati aur anulom vilom aur bhartiye yog vidya jo yog guru patanjali ki di hui thi ko punarjiwit kiya hain lekin rajnit ko saf suthara karna aur kaya palat karana sayad mrit sanjeevni buti khojne jaisa hoga. Haan baba bhi chahte hain ki soniya ji ki tarah reomote apne hath mein lekar delhi ki kursi par pakad majboot karein jaise yog ke jariye wo des videsh hi nahi gaon gaon tak alakh jaga rahe yog ki kshetra mein apna ekadhikar kayam kiya hain.lekin rajniti mein unke yog ka prabhav sayad hi nazar aayega. aur sahi mansa se wo is taraf kadam badha rahe hain to unka ye remote dish tv ki tarah clear aur saf suthri bharat ki tasvir ukeregi. aur rajniti ki gandi khel ki suruat jisne ki wo kautilya aur chankya ne bhi ise itna bekar aur galat mod diya tha ki wo bhi nahi bache, to rajnit saf suthri ho jayegi aisi asanka bilkul nahi hain.
Friday, September 11, 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)









