Friday, August 21, 2009
आडवाणी, मोदी, वरुण ने भाजपा को डुबोया
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी की साख इतनी ज्यादा कमजोर पड़ गई है, कि पांच साल बाद भी चुनाव में दोबारा पार्टी कामजबूत हो पाना मुश्किल दिखने लगा है। आंतरिक कलह से गुजर रही भाजपा के डूबने के जिम्मेदार कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि लाल कृष्ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी और भाजपा की युवा तस्वीर वरुण गांधी हैं। यह बात भाजपाइयों को भले ही कड़वी लग रही होगी, लेकिन यह ऐसा सच है, जो आप्टे रिपोर्ट में पेश किया गया है। असल में चुनाव में हार की मुख्य वजह ढूंढ़ने के लिए भाजपा नेता बाल आप्टे के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई थी। शिमला में चल रहे भाजपा की चिंतन बैठक में रिपोर्ट की प्रतियां गुप-चुप तरीके से बांटी गईं। भाजपा को नागवार गुजरी रिपोर्ट भाजपा नेता अरुण जेटली ने मीडिया के सामने ऐसी किसी भी कमेटी के होने पर इंकार किया है। लेकिन यह बात पक्की है कि यह रिपोर्ट पार्टी को नागवार गुजर रही है। इसीलिए इस पर कोई नतीजा निकालने से पहले ही इसका खुलासा हो गया। आप्टे रिपोर्ट कहती है कि भाजपा की हार की वजह आडवाणी इसलिए बनें, क्योंकि उन्होंने चुनाव के दौरान मनमोहन सिंह पर निजी हमले किए। कंधार मामला उछालना, युवाओं से न जुड़ पाना हार का कारण बना। वहीं मोदी को भावी प्रधानमंत्री बताना भी भाजपा को ले डूबा। मुसलमानों के खिलाफ वरुण गांधी का भड़काऊ भाषण भी बड़ा कारण है। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और सुषमा स्वराज समेत कई अन्य नेताओं पर भी रिपोर्ट में निशाना साधा गया है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment