Friday, August 21, 2009
लता ने गाया हनुमान चालीसा
सूखा, मंदी और स्वाइन फ्लू से जूझ रहे देश में खुशहाली लाने के लिए स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने पहली बार 'हनुमान चालीसा' को अपनी आवाज दी है। उन्होंने इसे देश को समर्पित किया है।लता ने एक बयान में कहा, "हम बेहद कठिन समय से गुजर रहे हैं और हनुमान जी संकटमोचन के नाम से जाने जाते हैं। अपने 60 साल के करियर में मैंने उनकी प्रशंसा में गीत नहीं गाया लेकिन अब मैं हनुमान चालीसा को आवाज दे रही हूं। उनका आशीर्वाद लेने का यह सही समय है।"संगीत रिकार्डिग कंपनी 'टी-सीरीज' के लिए लता ने हनुमान चालीसा को आवाज दी है। बाजार में जल्द ही यह कैसेट उतारा जाएगा। वैसे इस महान गायिका ने अपने लंबे संगीत करियर में कई प्रसिद्ध भक्ति गीतों को आवाज दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment